एटा। एटा महोत्सव में शुक्रवार को कौशल विकास मिशन की ओर से युवा स्किल डेवलपमेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
डीएम अमित किशोर ने कहा कि देश की करीब 40 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग से है, इसलिए युवाओं को जब तक प्रशिक्षित नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता।
डीएम ने बताया कि वर्ष 2017-18 में कौशल विकास मिशन के तहत शासन द्वारा प्राप्त 1435 के लक्ष्य के सापेक्ष 44 केन्द्रों पर कुल 1188 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट, स्वरोजगार क्षमता का विकास किया जाएगा। एआईसीटी कम्प्यूटर सेंटर एटा सहित अन्य प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
पीएमकेवीवाई के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए। सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एसटी हब आगरा के शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, आईएलएफएस स्किल प्रोडक्ट हैड तुषार भटनागर, विजन इंडिया के सीनियर मैनेजर सतेंद्र चौहान, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पाण्डेंय, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन शिव कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, राजीव उपाध्याय, नरवेश सिंह, एससी व्यास, आईटीआई प्रधानाचार्य सगीरूल हसन, सुरजन सिंह, नरवेश सिंह, नवनीत दीक्षित, अर्जुन गिरि मौजूद रहे।