फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 23 बाइकों के साथ दुकानदार गरफ्तार

विज्ञापन
चोरी की 23 बाइक सहित दुकानदार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज। बाइक मिस्त्री की दुकान और गोदाम से चोरी की 23 बाइक पुलिस ने बरामद की है। पकड़ा गया दुकानदार पड़ाव पर बाइक मैकेनिक की दुकान करता है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



अलीगंज के कमल शर्मा पुत्र धर्मपाल पड़ाव पर बाइक मैकेनिक की दुकान करता है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी होने वाले दुपहिया वाहनों की कमल शर्मा खरीद परोख्त कर रहा है। इसे लेकर सक्रिय हुई पुलिस ने मिस्त्री की गोपनीय तरीके से निगरानी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने सटीक सूचना पर मिस्त्री की मोहल्ला सुदर्शन दास स्थित गोदाम पर छापामार कार्रवाई की।

साथ ही दुकान पर भी पुलिस दबिश दी। इसके दौरान पुलिस ने 23 चोरी की पुरानी बाइक बरामद की है। वही अगर पुलिस की माने तो पकड़ा गया आरोपी चोरी के दुपहिया वाहनों की खरीद परोख्त करके उनका सामान इधर-उधर वाहनों में डालकर अपने लाखों के बारे न्यारे कर रहा है। इसी क्रम में पुलिस मिस्त्री के पास चोरी के दुपहिया वाहन लाकर खरीद परोख्त करते है।
विज्ञापन


उनकी भी पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। सूत्रों की माने तो दुपहिया वाहनों की चोरी और उनकी सप्लाई करने में छह से लेकर आठ लोग शामिल है। जो शहर के साथ ही आस पास के जिलों से दुपहिया वाहनों की चोरी करने का काम करते है। अलीगंज में ट्रैक्टर ट्राली भरकर बरामद हुई बाइक की जानकारी पाकर कई लोग अपनी-अपनी बाइक होने को लेकर थाने पहुंच बाइक की शिनाख्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें