फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन सोमवार को

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 दिसंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में नामांकन किया जाएगा। पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव में एसोसिएशन के 520 सदस्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी चरन सिंह यादव, राजाराम भारती द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, दो उपाध्यक्ष, सहसचिव, आडीटर के अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन किए जाएंगे।

12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।

13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से सायं 3.30 बजे तक एसोसिएशन के सभाकक्ष में होने वाले मतदान में एसोसिएशन के 520 सदस्य मतदान करेंगे। सायं 3.30 बजे के बाद सभाकक्ष में ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें