फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में दिग्गजों को कराना पड़ा हार का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव 2017 में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। जबकि कुछ दिग्गजों के वार्ड में उनकी पार्टी हार गई। शुक्रवार को आए चुनाव के नतीजों में भाजपा महानगर अध्यक्ष की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं पतंग को जिताने का आह्वान करने वाले पूर्व विधायक अजीम भाई के बहनोई गुलाम साबिर को हार झेलनी पड़ी। ऐसे ही भाजपा विधायक के वार्ड में पार्टी प्रत्याशी हार गए।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने नगर के कई दिग्गजों को आइना दिख़ा दिया है। इसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता वार्ड 27 से हार शामिल है। वहां से निर्दलीय हरिओम गुप्ता को जीत मिली है। वहीं वार्ड 41 में दो बार सभासद रहें विजेंद्र पाल सिंह यादव निर्दलीय को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की रेखा यादव 1357 मत से जींत गई। वार्ड 57 से पूर्व विधायक अजीम भाई के बहनोई गुलाम साबिर को हार का सामना करना पड़ा।

पतंग को वोट देने का आह्वान करने के कारण आखिर इस वार्ड से पतंग प्रत्याशी शारिक सलीम 1258 मत पाकर जीते हैं। 530 मत पाकर मोहम्मद शफीक दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा विधायक शहर मनीष असीजा के वार्ड संख्या 37 में भाजपा प्रत्याशी बसंत पाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय विजय शर्मा 1080 मत पाकर जीते तथा भाजपा प्रत्याशी बसंतपाल को 954 ही मत मिले हैं। हादी हसन अंसारी पूर्व सभासद महबूूब अजीज, अकील खां, वकील नवी अफगानी को हार का ही सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम सिंह यादव की पत्नी शकुंतला यादव वार्ड 33 से 2776 वोट के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं वार्ड नं. 16 से हरिओम वर्मा चार बार सभासद चुनने के साथ ही पांचवी बार पार्षद का चुनाव जीत गए। उन्हें 2059 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के राकेश को 1488 मत मिले। वार्ड नं. 31 से भाजपा के सभासद रहे सुनील मिश्रा अपनी पत्नी डिंपल मिश्रा को जिताने में ही सफलता प्राप्त की।
डिंपल को 2714, बसपा की सुमन को 625 मत मिले। वार्ड नं. 40 से देशदीपक यादव निर्दलीय चुनाव जीते हैं। वार्ड 45 नगला बिश्नू से राकेश यादव सपा से चुनाव दोबारा जीते हैं। वार्ड 46 से राजकुमारी पत्नी केशवदेव कुशवाह ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें