मथुरा। डेढ़ माह पूर्व महानगर के जनरलगंज में युवक राजेश को प्रेम प्रसंग के चलते जलाकर मारा गया था। मारने से पूर्व हत्यारोपियों ने उसके साथ जमकर शराब भी पी थी। उसका शव जनरलगंज के बिच्छू क्लब के खंडहर में मिला था। कोतवाली पुलिस ने एक हत्यारोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरेंडर कर चुका है तो एक आरोपी अभी फरार है।
20 सितंबर को कोतवाली के जनरलगंज में बिच्छू क्लब के खंडहर में युवक की जली लाश मिली थी। दूसरे दिन मृतक की मां गुड्डी देवी पत्नी मोहन लाल निवासी सप्तऋषि नगर ने बेटे राजेश उर्फ लाला बैटरी के रूप में शिनाख्त कर ली थी। पड़ोस के युवक विक्की उर्फ मुन्नी सैनी पर मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए 28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होते ही विक्की ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने भैंस बहोरा के किशन टीला से बाबू सैनी उर्फ जयप्रकाश सैनी को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि राजेश की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी राजेश चतुर्वेदी को पकड़ने को दबिश दी।