फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं कैंसर से लड़ा और जीत गया: युवराज सिंह

विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। क्रिकेटर युवराज सिंह ने शुक्रवार को नयति मेडिसिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं भी कैंसर से लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि सही समय पर इलाज मिल जाए तो कैंसर से मुक्ति पाई जा सकती है। मैं आज पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
विज्ञापन


सिक्सर किंग के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह शुक्रवार को नयति मेडिसिटी में थे। यहां उन्होंने हास्पिटल को देखा। वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बात की। यहां दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी की। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर का उद्घाटन करने के बाद युवी ने कहा कि जब उन्हें कैंसर हुआ तो वह भी घबरा गए थे। लेकिन उनकी मां और पिता लगातार उनके साथ रहे। दोस्तों ने हौसला बंधाया। वह खुद भी हिम्मत करके कैंसर से लड़ने को तैयार हो गए थे। इलाज कराया और आज पूरी तरह से दुरुस्त हैं। लिहाजा कैंसर से घबराएं नहीं बल्कि उसका सही इलाज कराएं।

नयति मेडिसिटी की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज उत्तरप्रदेश में हैं। अभी तक लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन अब नयति में ही इलाज उपलब्ध होगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर के चेयरमैन डाक्टर शांतनु चौधरी ने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। अभी तक कैंसर का इलाज देश से बड़े शहरों में ही मिलता था लेकिन अब सारा इलाज नयति मेडिसिटी में उपलब्ध होगा। यहां सीईओ डॉ. आरके मनी, योगेश अग्रवाल, दीनानाथ चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, डॉ. अमित भार्गव और रविकांत अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें