रानी पदमावती का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षत्रियों ने निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। वहीं फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि रानी पद्मावती राजपूत की शान हैं। कोई उनकी आन बान शान में इतिहास को तोड़ कर पेश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फिल्म क्षत्रिय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं। क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में क्षत्रिय समाजबंधु प्रभु पार्क पर एकत्रित होकर संजय भंसाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। संजीव सिंह यदुवंशी, कबीर प्रताप, विजय प्रताप, डा. शशलिता चौहान, प्रदीप चौहान, दुष्यंत सिंह, पवन चौहान, मनोज सोलंकी, कौशल सोलंकी, नरेंद्र सिह, मोहित गौर, शीलू, अशोक चौहान, मुकेश, अरुण, प्रमोद, पंकज तोमर, संदीप, डा. सुबोध पुंढीर, अंकित चौहा मौजूद रहे।