फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा-कासगंज रेल विस्तार लोकेशन सर्वे

विज्ञापन
indian railways
विज्ञापन
एटा। एटा-कासगंज रेल विस्तार के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे का काम शुरू हो गया है। 29 किलोमीटर लाइन निर्माण परियोजना का कार्य 2017-18 के बजट में होना है। इसकी जानकारी रेल मंत्रालय ने आंदोलन की प्रणेता सामाजिक संस्था ‘लक्ष्य’ को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के पांच माह गुजरने के बाद भी रेल विस्तार का काम शुरू न होने से मायूस लोगों के लिए राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने विस्तार की पहल करने वाली संस्था ‘लक्ष्य’ को विस्तार कार्य की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डिप्टी डायरेक्टर वर्क्स प्रेमी द्वारा लिखे पत्र में बताया गया है कि 29 किमी की एटा-कासगंज रेल लाइन के कार्य को वर्ष 2017-18 के बजट में शामिल कर लिया गया है। एफएलएस (फाइनल लोकेशन सर्वे का काम) शुरू हो चुका है। आवश्यक अनुमोदन एवं स्वीकृति के बाद परियोजना पर कार्य शुरू होगा। वहीं परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाएगी।

रेल मंत्रालय एटा-कासगंज रेल विस्तार की प्रगति आख्या समय-समय पर अवगत करा रहा है। जनपदीय लोगों के सहयोग से मिली सफलता शीघ्र ही लोगों के लिए सौगात बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज गुप्ता, लक्ष्य प्रमुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें