फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस ले जाने के लिए लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय अस्पताल पहुंचाने के लिए चलाई गई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के दुरुपयोग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नया आदेश जारी किया है। अब एएलएस एंबुलेंस देने से पूर्व मरीज की पूरी जानकारी विभाग को देनी होगी। इसके बाद अनुमति मिलने पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा मरीज को मिलेगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे, गंभीर बीमारी और अन्य मामले में मौत से जूझते मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सुविधा शुरू की है। ताकि एंबुलेंस में मरीज को जरूरी चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। आधुनिक तकनीक से लैस एंबुलेंस में वेंटिलेटर, सिरेंज पंप, सेक्शन डिवाइस समेत अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगे हैं।

ंलेकिन चिकित्सकीय स्टाफ की मिलीभगत से एएलएस एंबुलेंस का दुरुपयोग हो रहा है। चिकित्सकीय स्टाफ कई बार अपने खास लोगों को साधारण समस्या होने पर एएलएस एंबुलेंस से भेजने के अलावा ं कई बार मरीज अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एएलएस एंबुलेंस स्वीकृत करा लेते हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नया आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


अब एंबुलेंस लेने से पहले मरीज की स्थिति सहित अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद स्वीकृति मिलने पर ही एडवासं लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। संबंधित अधिकारी को हर रोज स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके दीक्षित ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के देखते हुए कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें