फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय नहीं, तो बंद होगा राशन

विज्ञापन
शराब की दूकान हटाने को किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

शौचालय नहीं बनवाने वाले परिवारों का अब सरकार दाना-पानी बंद करने की तैयारी कर रही है। गांव में शौचालय बनवाने में रुचि नहीं लेने पर परिवारों का राशन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिन गांवों को ओडीएफ किया जा रहा है, वहां हर परिवार के राशन कार्ड पर शौचालय युक्त स्वस्थ परिवार की मुहर लगाई जा रही है। जिले के मारहरा ब्लॉक में 20 जुलाई से राशन कार्डों पर मुहर लगाने का अभियान शुरू हो रहा है।
जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। आलम यह है कि गांव-गांव जाकर ट्रिगरिंग की जा रही है। इस बीच सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि गांव में जो परिवार शौचालय नहीं बनवाएगा उसका राशन बंद कर दिया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड को निरस्त किया जाएगा। डीएम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को दायित्व सौंपा गया। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकर्ता डीपीआरओ को प्रत्येक गांव में शौचालय नहीं बनवाने वालों की रिपोर्ट देंगे। इसके बाद डीएसओ उन परिवारों का राशन बंद करने की कवायद करेंगे। साथ ही जो परिवार शौचालय बनवा चुके होंगे, उनके राशन कार्ड पर विशेष मुहर लगाई जाएगी। जिले के मारहरा ब्लॉक के गांवों में 20 जुर्लाई से अभियान की शुरुआत की जा रही है। डीएसओ उमेश मिश्रा ने बताया कि शौचालय विहीन परिवारों का अगस्त माह का राशन रोकने के निर्देश मिले हैं। जिसे लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज खत्म होगा प्रशिक्षण
शहर के कासगंज रोड स्थित आईटीआई चल रहे स्वच्छता प्रेरकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन होगा। इस मौके पर आईटीआई में सर्कस का आयोजन होगा। जिसमें लोगों को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें