फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घोटाले की‘ बू’

विज्ञापन
मुख्य आयोजन स्थल कैपिटल कांप्लेक्स में भी काम शुरू हो गया
विज्ञापन
एटा। जिले में स्वच्छ भारत अभियान इन दिनों परवान चढ़ रहा है। गांव-गांव टीमें पहुंचकर शौचालय निर्माण की अलख जगा रही हैं। वहीं ग्राम प्रधान और सचिव शौचालय निर्माण को पलीता लगाने में जुटे हैं। इनकी मनमानी से निर्माण में घोटाले हो रहे हैं। इनकोे लेकर जिला पंचायतराज विभाग जांच में जुटा है। कई गांवों में शौचालय निर्माण कार्यों की जांच में नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जैथरा ब्लॉक के गांव निजामाबाद में शौचालय निर्माण में प्रधान और सचिव ने पर छह लाख रुपये का गबन कर लिया। डीपीआरओ ने जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया और रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शीतलपुर के गांव बहादुरगढ़ में भी शौचालय निर्माण में धन वसूली की शिकायत की जांच की गई है। इसमें प्रधान और सचिव की मिलीभगत से ग्रामीणों से चेक देने के नाम पर वसूली की जा रही थी। डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

निधौलीकलां ब्लॉक के गांव दस्तमपुर में प्रधान ने शौचालय निर्माण के लिए आई धनराशि का उपभोग नहीं किया। ग्राम पंचायत सचिव पर अनुदान देने के नाम पर धन की वसूली करने का आरोप लगा है। विभाग ने जांच के बाद दोनों को नोटिस जारी किए हैं।

शिकायतों का अंबार
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे ओडीएफ अभियान को लेकर विभाग के पास शिकायतों का अंबार लग गया है। गांव वाहनपुर, सरसौला, नगला समल मेें भी शिकायतें सामने आई हैं। ओडीएफ अभियान में मिशन को सबसे ज्यादा दिक्कत जैथरा ब्लॉक में आ रही है।

कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतों को किया जाना है खुले में शौचमुक्त
26 गांव किए जा चुके हैं खुले में शौचमुक्त
31 दिसंबर तक जिले को ओडीएफ बनाने का है लक्ष्य
17 जुलाई से शुरू हो रहा है विशेष अभियान
शौचालय निर्माण में हुए घोटालों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ गांवों में नोटिस जारी किए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें