फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार बना जानलेबा, एक की मौत

विज्ञापन
उपचार कराते मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। बुखार से पीड़ित एक युवक की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। चिकित्सकों ने 46 रोगियों को प्राथमिक उपचार दिया। 11 रोगियाें की मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई गई।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम पथरिया निवासी बेरू खान (18) को अचानक तेज बुखार आ गया। गंभीर हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने बेरू को बुखार से पीड़ित बताते हुए उपचार देना शुरू कर दिया। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने बेरू को सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बुधवार को बुखार, डायरिया से पीड़ित 46 रोगी जिला अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया। 11 रोगियोें को मलेरिया और टाइफाइड जांच कराने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल के फिजीशियन डाक्टर जेजे राम का कहना है कि इस समय डायरिया और बुखार के रोगी अधिक आ रहे हैं। लोगों को पानी उबालकर या फिर इंडिया मार्का हैंडपंप का प्रयोग करना चाहिए। बुखार आने पर कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को डायरिया और बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत
हो गई थी। इनमें बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी निवासी सुनील (25) को गर्मी के चलते उल्टी दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। आश्रम रोड निवासी मायादेवी (75) और कोतवाली के ही ग्राम मनौना निवासी नरेश चंद्र (60) को तेज बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें