फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजे कुंडलपुर में बधाई...

विज्ञापन
बाजे कुंडलपुर में बधाई... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बाजे कुंडलपुर में बधाई..., वीर रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बाज रहा, होली खेले मुनिराज अकेले वन में जैसे भजनों पर झूमते श्रावक-श्राविकाएं, जयकारों से गूंजता वातावरण और मन में आस्था। बुधवार को भगवान महावीर के 2618वें जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर भक्ति का रस बरसा। तीन दिवसीय महोत्सव के उद्घाटन के साथ-साथ शहर में रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


वीर विमल क्षेत्र में हुआ मस्तकाभिषेक
कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में बुधवार सुबह मुनिश्री सुरत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान महावीर की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस मौके पर पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने अनूठी छटा बिखेरी। सर्वेश जैन, पीयूष जैन, प्रशांत जैन, अनुराग जैन, सुधीर जैन, प्रदीप जैन, अरुण जैन, मुकेश चंद्र जैन, वीके जैन, शशि जैन, जिनवाणी जैन, अलका जैन, प्रीति जैन, नंदिनी जैन मौजूद रहे।

रथयात्रा में थिरके कदम
घंटाघर पर आयोजित तीन दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव का वरिष्ठ चिकित्सक डा. निर्मल जैन ने उद्घाटन किया। महोत्सव के उद्घाटन के बाद पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा पुलिया गर्वी, लोकमन दास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, गोदाम चौकी होते हुए जैन मेला स्थल पर हुई। युवा भगवान के रथ को हाथों से खींच रहे थे। रथयात्रा जगह-जगह श्रावकों ने आरती करके स्वागत किया। रथयात्रा का जैन मेला पांडाल पहुंचने पर भगवान महावीर का अभिषेेक किया गया। इस दौरान मुनि श्रीसुरत्न सागर जी महाराज ने प्रवचन दिए। पदम जैन, विनय जैन, सुनील जैन, आकाश जैन, जौनी जैन, कैलाश जैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं शाम को जैन मेला स्थल पर भगवान महावीर की 2618 दीपकों से महाआरती की गई। इसके बाद समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में गूंजे महावीर भगवान के जयकारे
जलेसर/सकीट/अवागढ़। महावीर जयंती के देहात क्षेत्रों में भगवान महावीर के जयकारे गूंजे। सकीट में महावीर स्वामी की रथयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मानिक तिराहा, मोहल्ला कायस्थान, मोहल्ला चक, मैन बाजार, पीपल अड्डा से होकर मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। कपूर चंद्र जैन, रविनेश जैन, मुकेश चंद्र जैन, अजय जैन, देव कुमार जैन, प्रशांत जैन, अशोक जैन, बंटू जैन, नितिन जैन, अंकुर जैन मौजूद रहे। जलेसर में रथयात्रा महावीरगंज स्थित पार्श्वनाथ मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए शेरगंज स्थित बड़े जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारी। विधायक संजीव दिवाकर, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, महेंद्र कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, प्रमोद जैन, आनंद जैन, शरद जैन, सुरेंद्र जैन, स्वच्छ कुमार जैन, विवेक जैन, नीरज जैन मौजूद रहे। वात्सल्य आरोग्य धाम में आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज के सानिध्य में महावीर जयंती मनाई गई। अवागढ़ में जैन समाज द्वारा किला रोड स्थित बड़े जैन मंदिर से बैंडबाजों के साथ भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली गई। जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षाकर आरती। चेयरमैन महेश पाल सिंह, अशोक जैन, विपिन जैन, विपनेश जैन, सेठी जैन, सुबोध जैन, मुकेश जैन, सुमन जैन, शम्मी जैन, आशुतोष जैन, अंशुल जैन, पवन सरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें