फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में भारी जीत पर झूमे कांग्रेसी, मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में कांग्रेस की भारी जीत पर सेंट्रल चौराहा स्थित मूलचंद्र की धर्मशाला पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े की धुन पर कांग्रेसी झूमते रहे। शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण हुआ।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि तीन राज्यों में भारी बहुमत से जीत 2019 में प्रचंड बहुमत से राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का संकेत है। पीसीसी सईद पटेल, रामनिवास यादव ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि अब नफरत की राजनीति का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


जिला महिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर, मयंक गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की खुशहाली व सम्मान बढ़ाने की बात की है। इस मौके पर प्रतीक चतुर्वेदी, हाजी नसीर अहमद, सतीशचंद्र अग्रवाल, राजेश शर्मा, मधु यादव, प्रशांत तिवारी, संदीप तिवारी, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने नालबंद चौराहे पर ढोल नगाड़ा बजाकर, मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद विजय जुलूस निकालकर कर जश्न मनाया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की तीनों राज्यों की जीत इस बात का प्रमाण है कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पतन निश्चित है।

कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने झूठे वायदे कर जनता के साथ विश्वासघात किया, जिसका परिणाम सभी प्रदेशों की जनता ने मोदी सरकार को दिया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मु. सलीम, विधानसभा चांद कुरैशी, वकार अहमद, आजम इरफान खान, हाजी नसीर अहमद, जाहिद खान, जावेद अंसारी, कल्लू अंसारी आदि मौजूद थे।

शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में सदर बाजार स्थित नाले की पुलिया पर ढोल नगाड़े बजाकर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया है। 2019 में पूरे देश की जनता एकजुट होकर कांग्रेस का साथ देगी।
विज्ञापन


इस मौके पर हाजी नियाज उद्दीन, शाहिद राइन, अमन खान, अमीन उद्दीन, रीना खान, शकील अहमद कुरैशी मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के चेयरमैन संतोष कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में दीवानी कैंपस में मिष्ठान वितरण कर हर्ष मनाया। इस मौके पर रीना कुशवाहा, धर्म सिंह यादव, सतीश वशिष्ठ, सुरेंद्र कुशवाहा, एमपी तौमर, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें