फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न रैन बसेरा बने न ही अलाव जलाने का हुआ इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फिरोजाबाद। दिसंबर माह की शुरुआत ने जनता को सर्दी का अहसास कर दिया था, लेकिन नगर निगम प्रशासन अभी तक नींद से नहीं जागा है। बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अभी तक कहीं अस्थायी रैन बसेरा नहीं बनवाए गए। शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर कहीं अलाव तक नहीं जले हैं।


सर्दी शुरू होते ही गरीब व बेसहारा लोगों की मुश्किल बढ़ने लगी हैं। सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सर्दी शुरू होने के साथ नगर निगम ने हर शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर अस्थायी रूप से रैन बसेरा बनाया है। शहर के प्रमुख प्रमुख चौराहों पर रात में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी।
विज्ञापन


वर्तमान में नगर निगम में खस्ताहाल चल रहे हैं। यहां तक शहर की सफाई व्यवस्था के लिए डीजल तक मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हाल में नगर निगम प्रशासन को अस्थायी रैन बसेरा बनाने और अलाव की व्यवस्था कहां से की जाए, यह समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन


नगर निगम का सुभाष तिराहे पर स्थायी रैन बसेरा बना हुआ है, जिसमें महिला-पुरुषों के लिए 10-10 की अलग-अलग रूम की व्यवस्था है। रैन बसेरा में किचन, शौचालय व बाथरूम की बेहतर व्यवस्था है। रैन बसेरा में रुकने वाले लोगों की मदद के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें