फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग करता है सता का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने पिछड़ा वर्ग को एक बड़ी शक्ति बताते हुए सत्ता की कुंजी बताया। इस दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग एक बड़ी शक्ति है, जो सत्ता का निर्धारण करता है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसने पिछड़े वर्ग का पूरा सम्मान किया है। पार्टी एवं सरकार में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के लोगों को स्थान दिया गया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकारें विकास को प्राथमिकता दे रही हैं। 18000 ग्रामों को बिजली से जोड़कर 80 लाख लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं।

उज्ज्वला योजना के तहत एक लाख कनेक्शन दिए गए हैं। 2019 में भाजपा फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को हमेशा धोखा दिया है। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को हमेशा सम्मान दिया। आज पिछड़ा वर्ग से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को दिल्ली में बड़ी धर्म संसद होने जा रही है।
विज्ञापन



इस दिन राम मंदिर पर एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाले सांसद को संसद में नहीं बैठने दिया जाएगा। राम मंदिर निर्माण की नींव रखी जा चुकी है और जल्द ही राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर स्वागत कर स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम के सह संयोजक प्रवेंद्र राना ने मंच का संचालन किया।


पैक्सफेड के सभापति सूर्यकांत पाल, सांसद राजेश्वर सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष पूर्णेद सोलंकी, रमेश साहू, महेंद्र सिंह राना, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, केपी सिंह सोलंकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डीएस पाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, चंद्रभान कश्यप, हरिओम वर्मा, आनंद मौर्य, अजय पाल, विकास श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथलेश वर्मा, जिला महामंत्री प्रियंका सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें