फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी का कराया गर्भपात

विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
विज्ञापन
एटा। दबंगों ने किशोरी के साथ तमंचे के बल पर काफी दिनों तक दुराचार किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। जिस पर दबंगों ने उसका शहर में लाकर गर्भपात करा दिया। लड़की के घरवालों के विरोध के बाद भी दबंग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करता है। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी और उसके परिजन दबंगो की दबंगई से परेशान है। पुलिस कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव का ही एक दबंग पिछले काफी दिनों से किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करता रहा। इसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। इस पर दबंग उसे उठाकर एटा शहर लाए थे। जहां उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित ने बताया कि वह बाहर नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी खेत पर काम करने चली जाती थी। उसी समय आरोपी उसके घर में घुसकर तमंचा दिखा उसकी बेटी से दुष्कर्म करता। इसका जब परिजन और किशोरी विरोध करती तो दबंग बच्चों को जान से मारने की धमकी देता। ऐसे में दबंग से परेशान होकर पीड़ित परिवार के लोग पुलिस कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने थाना बागवाला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें