फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी बन नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी बन नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ेेकासगंज। सहावर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सीबीआई के दो फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार हुए दोनों शातिर सीबीआई अधिकारी बन कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बा सहावर के सुदामापुरी निवासी अमन गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे में दो व्यक्ति सीबीआई के फर्जी अधिकारी बन ठगी कर रहे हैं। थाना प्रभारी कोमल सिंह ने बताए गए नाम पते के आधार पर शातिरों की तलाश की। गिरफ्तारी का जाल बिछाया और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से अमन को रुपये लेकर शातिरों के पास भेजा। सोमवार सुबह सहावर के चाड़ी रोड पर शातिर नौकरी के नाम पर अमन से रुपये ले रहे थे उसी समय पुलिस ने शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शातिरों ने अपने नाम हरियाणा, जिला फरीदाबाद के अहदपुर क्षेत्र निवासी राहुल झां पुत्र प्रकाश झां व संतकबीर नगर के क्षेत्र राजनुहां निवासी शिव प्रताप पुत्र शैलेंद्र बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी सीबीआई के परिचय पत्र, चार आधार कार्ड और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस इन जालसाजों से ठगी की और भी घटनाएं जानने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक गिरीश, आरक्षी लाल बहादुर, विनीत, राजेश, रामवीर, वेदप्रकाश की टीम के साथ शातिरों को गिरफ्तार किया है।
- सहावर पुलिस द्वारा फर्जी सीबीआई अधिकारी बन ठगी करने वाले शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इन शातिरों ने लाखों रुपये की ठगी है। अमन गुप्ता से यह शातिर 4 लाख रुपये पूर्व में ले चुके हैं और 2 लाख रुपये लेते हुए शातिरों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। - अशोक कुमार शुक्ल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें