फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर निकलीं हेमा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर की सड़कें शनिवार को भारत माता की जय और वंदे मातरम की ध्वनि से गूंज उठीं। एक साथ उठते हजारों स्वरों के साथ लहराते केसरिया झंडे देखते ही बनते थे। इसमें भी सांसद हेमा मालिनी का नेतृत्व भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरता नजर आया। बाइक पर सवार सांसद हेमा मालिनी खुद कमल संदेश यात्रा का हिस्सा बनीं। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश और कारिंदा सिंह भी बाइक पर बैठकर शहर की सड़कों पर निकले।
विज्ञापन




शनिवार को भाजपा ने प्रदेश स्तरीय कमल संदेश बाइक यात्रा का आयोजन किया। इसमें जनपद के बूथ स्तर से बाइकों पर सवार होकर युवा कार्यकर्ता महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े नारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जैसे ही कमल संदेश बाइक यात्रा को झंडी दिखाने के लिए सांसद हेमा मालिनी पहुंचीं, युवा कार्यकर्ताओं में और उत्साह आ गया।
विज्ञापन


हेमा मालिनी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। इसके बाद सांसद भी पार्टी नेता नरेंद्र सैनी के साथ बाइक पर रैली में शामिल हो गईं। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधायक कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, महापौर मुकेश आर्य बंधु, रविकांत गर्ग, प्रभात चौधरी, प्रदीप गोस्वामी, श्याम चतुर्वेदी, संजय शर्मा भी युवाओं के साथ शामिल हुए।

भारत माता की जय, वंदेमातरम की जय जयकार के साथ महानगर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए बड़ी संख्या में बाइक सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज पहुंचीं। इस दौरान शहर के सभी रास्ते जाम रहे। कई स्थानों पर बाइक सवार युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। समापन अवसर पर चिंताहरण चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, पदम सिंह शर्मा, रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा चिंताहरण चतुर्वेदी, मुकेश गौतम, लकी कमल, रवि माहेश्वरी, तरुण सेठ, राजू यादव, विजय शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, सार्थक चतुर्वेदी, पवन हिंडोल, सुमित शर्मा, संजय गोविल, चौधरी राजपाल, यज्ञदत्त कौशिक, जहीर अब्बास जैदी, डॉ. दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें