फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद शून्य रहने पर की कार्रवाई, एफसीआई, पीसीएफ के जिला प्रबंधक को नोटिस

विज्ञापन
अलवर मंडी में प्याज की आवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद में लापरवाही सामने आने लगी है। अभी तक धान की खरीद न किए जाने पर एफसीआई और पीसाीएफ के जिला प्रबंधक को नोटिस दिया गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर ताला लटका मिलने पर केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

धान की फसल को बाजार में आए 20 दिन से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी धान खरीद में लापरवाही बरती जा रही है। धान खरीद के लिए एफसीआई और पीसीएफ के बनाए गए क्रय केंद्रों पर अभी तक एक भी दाना धान नहीं खरीदा जा सका है। खरीद शून्य के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आरपी सिंह ने दोनों एजेंसियों के जिला प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। वहीं पटियाली के एरिया मार्केटिंग अधिकारी राजेश सिंह को निरीक्षण में क्षेत्रीय सहकारी समिति पटियाली पर बनाए खरीद केंद्र पर ताला लटका मिला। इस पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट खाद्य विभाग को सौंप दी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताय कि एफसीआई और पीसीएफ के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी करने तथा केंद्र प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें