फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी 25 हजार के इनामी के घर की कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। फरार चल रहे हत्यारोपी पर पुलिस ने पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और मंगलवार को उसके घर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने मकान का ताला तोड़ कर उसमें रखा सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई से पूर्व प्रभारी निरीक्षक ने मोहल्ले में मुनादी कराई।
विज्ञापन


मैनपुरी रोड पर कुछ माह पूर्व एक युवक की सरेशाम गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें चार लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हो गए।

विगत माह एक आरोपी कोरिया को पुलिस ने बिहार प्रांत से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने आरोपी महीपाल निवासी आवास विकास पर 25 हजार का इनाम घोषित किया और उसके बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन


मंगलवार को इंस्पेक्टर लोकेश भाटी भारी पुलिस फोर्स के साथ आवास पर पहुंचे। मोहल्ले में मुनादी कराई और इसके बाद उन्होंने कुर्की की कार्रवाई की। मकान में रखा सामान जब्त कर दो मैक्स लोडर वाहनों में भरकर थाने लाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें