कासगंज। सिढ़पुरा में एक दिन पूर्व बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग करने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की एअरफोर्स यूनिट के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
कस्बे में बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत युवक के बारे में जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया है। जांच में अभी तक पुलिस को युवक का नाम ही हासिल हो सका है। युवक मुनीश शर्मा किलोनी का बाशिंदा बताया जा रहा है। उसके एयर फोर्स में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी एयरफोर्स यूनिट के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस उसका मोबाइल नंबर हासिल करने की कोशिश कर रही है। इससे युवक से संपर्क साधा जा सकेगा। एसडीएम पटियाली ने बताया कि पैराग्लाइडिंग करने वाले एयरफोर्स कर्मी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उसकी यूनिट का पता लगाकर सही तथ्य हासिल किए जाने की कोशिश की जा रही है।