फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में बुखार का प्रकोप, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विगत कई दिनों से कांशीराम कॉलोनी में लोग बुखार से पीड़ित है। बुखार से कॉलोनी की एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा हर घर में बुखार से पीड़ित मरीजों की चारपाई बिछी है। कॉलोनी के लोग जिम्मेदारों को लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होने से रोष है।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी कमला देवी (70) विगत कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार शाम बुखार के चलते कमला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुखार आने पर महिला को जिला अस्पताल से दवा भी दिलवाई गई थी लेकिन वह ठीक नहीं हो पाई। वहीं कॉलोनी में गुनवर अली, हसन अली, भूदेव सिंह, मेघ सिंह, वेदराम, मीना देवी, केशव प्रसाद, मीरा देवी, हसीना बेगम आदि बुखार से पीड़ित है।

यहां रहने वाली सकीला ने बताया कि कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप है, अभी तक किसी ने न तो छिड़काव कराया और नहीं फॉगिंग कराई है। मीना देवी ने बताया कि कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग बुखार के शिकार हो रहे हैं। राजू कश्यप ने कहा कि घर घर में बुखार से पीड़ित पड़े लोगों की जानकारी जिम्मेदारों को दी है। मगर कोई दवा देने नहीं आया है। आजाद खान ने बताया कि सर्दी के दिन शुरू हो गए है। मगर कॉलोनी में पानी भरा हुआ है। जिससे मच्छरों का प्रकोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें