फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से गुस्साए संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के संविदा कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने मंगलवार को वृंदावन के निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


निगम सफाई कर्मचारी की ओर से सुनीता ने बताया कि डूडा द्वारा उन्हें संविदा पर रखा गया है लेकिन पिछले छह माह से किसी भी सफाई कर्मचारी को वेतन नहीं मिल रहा है। महेश ने कहा कि अधिकारियों के संज्ञान में यह बात कई बार उठाई गई लेकिन महापौर और नगर आयुक्त हमारी बात को अनसुनी कर रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी व्याप्त है।

इस दौरान सुमन, रज्जो, गुड्डी, आशा, सुरेश, विजेंद्र, कमलेश, संजय, योगेंद्र, भगवान सिंह, दिनेश, सुषमा, मीना, मंजू, भानुमती आदि ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट करते हुए अधिकारियों से अतिशीघ्र रुका वेतन दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें