फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला सहित दो की मौत, 8 पशु भी मरे

विज्ञापन
Thunder and Lightning - फोटो : BBC
विज्ञापन
कासगंज/ अमापुर/सहावर/ गंजडुडवारा/ पटियाली।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को पांच स्थानों पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा बिजली गिरने से आठ पशु मर गए। सूचना के बाद तीनों तहसीलों का प्रशासन हरकत में आ गया।
अमांपुर के गांव चौपाया में वाशुदेव के घर पर बिजली गिरी। उनकी पत्नी किशना देवी मकान की दूसरी मंजिल पर बर्तन धो रही थी। बिजली गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच बिजली गिरी। बिजली गिरने से उनके मकान में दरार भी आ गई। महिला की पांच साल पहले ही शादी हुई थी। महिला के दो मासूम बेटियां हैं। ग्राम हिम्मतपुर सई में कुंदन सिंह व चेतराम की भैंस नीम के नीचे बंधी हुई थी। बिजली गिरने से दोनों भैंस चपेट में आ गई और मौके पर ही मर गई। मौसमपुर में बिजली गिरने से छोटे लाल के दो बैलों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम आलमपुर में ओमवती पत्नी राजेंद्र की भेस घर के बाहर बंधी हुई थी। बिजली भैंस पर गिरी और मौके पर ही मर गई। ग्राम गिलौली में भी राजवती पत्नी ज्ञानेंद्र व चंद्रवती पत्नी समर सिंह की भैंसें खेत पर चर रही थी तभी आकाशीय बिजली उन पर आ गिरी जिसमें राजवती की एक भैस एक पड्ढा व समर सिंह की एक भैंस मर गई। बिजली गिरने की सूचना पर संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीमों व पशु चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेज दिया। लेखपालों ने क्षति का आंकलन किया। जबकि चिकित्सकों ने पशुओं के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

बिजली गिरने से किशोर की मौत

अवागढ़। बिजली गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी श्यामपाल (15) पुत्र रघुवीर घर के बाहर अपने साथियों के साथ लुकाछुपी का खेल खेल रहा था। उसी समय तेजी से बारिश के साथ हुई गर्जना में किशोर के ऊपर अचानक बिजली गिर गई। बिजली गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर के लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए और घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही घटना के बाद परिजनों में करुण क्रंदन व्याप्त था।
विज्ञापन

दोस्तों से अलग छुपा था किशोर
अवागढ़। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक किशोर श्यामपाल के साथ उसके आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के साथ लुकाछुपी का खेल खेल रहा था। जिस दौरान वह अलग जगह पर छुपा था। जबकि उसके अन्य दोस्त दूसरी जगह पर छुप गए थे। ऐसे में लोगों का कहना कि यदि और बच्चे उसके पास होते तो शायद कोई बडा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें