फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए दिव्यांगों को 25 हजार रुपये का राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजन विभिन्न अलग-अलग 12 श्रेणियों में अपना आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में पुरस्कार की राशि 5 हजार थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर यह पुरस्कार दिव्यांगो को दिया जाएगा। इसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ नियोक्त, सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांगो के जीवन को सुधारने के लिए नवीन अनुसंधान एवं उत्पाद विकास के लिए राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार की अन्य श्रेणियां भी हैं। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग, सर्वश्रेष्ठ बालक बालिका, दिव्यांग खिलाड़ी भी राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें