फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और खातों में मिला नकली सोना, खातों की जांच पड़ताल जारी,

विज्ञापन
gold
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा की केनरा बैंक शाखा के गोल्ड लोन खातों में नकली जेवर मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को बैंक खातों की जांच पड़ताल में 4 और खातों में नकली सोना निकला। ऑडिटरों की टीम ने जांच पड़ताल की। शनिवार की जांच पड़ताल की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
बैंक के गोल्ड लोन खातों की जांच पड़ताल का सिलसिला निरंतर जारी है। बैंक में कुल 162 गोल्ड लोन खाते हैं। 31 खातों की जांच पूर्व में की जा चुकी थी जिसमें 17 खातों में नकली सोना पाया गया। शनिवार को 12 गोल्ड लोन खातों की जांच हो पाई जिसमें 4 खातों में नकली सोना मिला। बैंक प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल का सिलसिला निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सभी खातों की जांच की जाएगी। बैंक के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक के वैल्युअर राहुल देव और खाताधारकों की मिलीभगत की जांच लगातार सामने आ रहीं हैं। लीड बैंक मैनेजर महेश प्रकाश ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आकलन स्पष्ट हो पाएगा कि कितनी बड़ी धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बैंक खाताधारकों ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र पर भी जांच हो रही है, लेकिन पुलिस की निगाह भी बैंक की जांच पड़ताल पर है। पीड़ित खाताधारक लगातार इस मामले में कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो वैल्युअर ही पुलिस के हत्थे चढ़ा है और न ही पुलिस की कार्यवाही आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें