फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारहरा, मिरहची के तीन गांवों में फैला चिकनपॉक्स

विज्ञापन
मारहरा, मिरहची के तीन गांवों में फैला चिकनपॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारहरा/ मिरहची। मारहरा और मिरहची के गांव मोहनसती, नगरिया महमूदपुर और नगला नरायन में चिकनपॉक्स फैल गया है। इन गांवों के करीब 12 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर मरीजों को दवा मुहैया करा रही है।
विज्ञापन

मारहरा के गांव मोहनसती एवं महमूदपुर नगरिया में चिकनपॉक्स की सूचना पर पीएचसी मिरहची की टीम ने 19 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं मोहन सती में एक महिला एवं दो बच्चों को परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। नगला नारायण में नौ मरीजों को दवा दी गई। चिकित्सकों के अनुसार मारहरा के गांव में 33 में से एक भी मरीज चिकनपॉक्स का नहीं है। सभी मौसमी बुखार से पीड़ित हैं। सभी को दवाई दी गई है। मिरहची के गांव नगला भगत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दर्जन मरीजों का परीक्षण किया। डा. केके गुप्ता, डॉ. अग्रजा मिश्रा, डा. नेहा, डा. आफसा, वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह के अलावा रीना एवं राधा यादव टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें