फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की फसल में घाटे से क्षुब्ध किसान ने दी जान

विज्ञापन
आलू की फसल में घाटे से क्षुब्ध किसान ने दी जान फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। आलू की फसल में हुए घाटे से क्षुब्ध किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव नगला खिल्ली निवासी अनेकपाल (40) के पास खुद की चार बीघा जमीन है। इसके बाद वह दूसरे की जमीन को किराए पर लेकर उसमें फसल करता था। मृतक के बडे़ भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष अनेकपाल ने 40 बीघा जमीन में आलू की फसल की थी। जिसमें घाटा लगने से वह काफी आहत था। सोमवार सुबह उसकी पत्नी जशोदा बच्चों को लेकर मायके नगला जवाहरी मिरहची चली गई थी। जबकि अनेकपाल घर पर अकेला था। शाम करीब साढे़ सात बजे उसने घर के अंदर ही साड़ी से गले में फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी परिजनों को करीब दो घंटे बाद हुई। जिसे लेकर परिजनों ने उसका शव फंदे से नीचे उतार उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनेकपाल की रौनक और करिश्मा दो बेटियां है। भाई नरेन्द्र सिंह ने बताया किसान ने कर्ज की उसे कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें