फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर संघचालक प्रणाम के साथ नवसंवत्सर का स्वागत

विज्ञापन
hindu new year - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा/अलीगंज/जैथरा/सकीट/अवागढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और नवसंवत्सर के मौके पर जिले में आरएसएस ने सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वंयसेवकों ने प्रथम सर संघचालक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जनमदिन मनाया।
विज्ञापन


एटा के शहीद पार्क में आरएसएस की शाखा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता मुकेश ने स्वंयसेवकों को संबोधित कर संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर संजीव गोयल, नगर प्रचारक मुकेश, शारीरिक प्रमुख रामबाबू, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, खेतपाल, जितेंद्र यादव, अनुराग, राजवीर, उमाकांत, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं अलीगंज के प्राइमरी पाठशाला परिसर में विभाग कार्यवाह सौरभ प्रताप सिंह ने स्वंयसेवकों को संबोधित किया। इस मौके पर मुन्नाबाबू गुप्ता परिवार प्रबोधन, देवेंद्र कुमार मिश्रा खंड कार्यवाह, नरेश चन्द्र मिश्रा खंड संचालक, सुधीर कुमार गुप्ता नगर संघ चालक, अरविंद कुमार नगर कार्यवाह, सत्यम मिश्रा जिला सह शारीरिक प्रमुख, बृजेश पांडेय नगर बौद्धिक प्रमुख, अभय गुप्ता विद्यार्थी प्रमुख, आमोद आर्य जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, अंशुल शाक्य, निखिल गुप्ता, सुमित गुप्ता मौजूद रहे। जैथरा के गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज में रविवार को आरएसएस ने नवसंवत्सर कार्यक्रम मनाया। इस दौरान विशाल, महेश, चेयरमैन बिजेन्द्र सिंह चौहान, डा. रूपराम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन



सकीट के सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस स्वंयसेवकों को डा. हेडगेवार के जन्मदिन के मौके पर तमाम जानकारियां दी गईं। इस मौके पर जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख ज्ञान सिंह वर्मा ने स्वंयसेवकों को संबोधित किया। इस मौके पर नगर संघ चालक आनंद किशोर वाष्र्णेय, प्रमिला जैन, अश्वनी शर्मा, अमित जैन, सुमित वाष्र्णेय, आदेश दीक्षित, फूल सिंह वर्मा, अनार सिंह मौजूद रहे।


अवागढ़ के किला रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय सह बौद्धिक प्रमुख सुभाष शर्मा, जिला सह संघचालक उमेश वर्मा, नगर सह चालक अशोक लक्षकार के निर्देशन में सरसंघ चालक प्रणाम कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सुभाष और एकल गीत, कार्यक्रम संचालन गणेश वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवींद्र वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।


हिंदू जागरण मंच के सह विभाग संचालक आरएसएस शिवशंकर वार्ष्णेय, मंच के संभाग महामंत्री देवेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष राजीव चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर डा. मनोज गुप्ता, चरन सिंह राजपूत, रामनरेश शाक्य, मंजीत चौहान, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

महिला पतंजलि समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम
महिला पतंजलि योग समिति के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर आर्य समाज मंदिर में महिला जिला प्रभारी डा. श्यामलता वेद ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में निशा चौहान को तहसील प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर उर्मिला गुप्ता, एकता आर्या, मीरा माहेश्वरी, अनु रायजादा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें