फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना : लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में शादी अनुदान योजना के तहत बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई है। सोमवार को बैठक में डीएम ने 13 मार्च तक हरहाल में जांच पूरी कर सभी कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत धनराशि दी जाती है। इसके तहत जिले में लगभग 2600 लोगों ने आवेदन किए। इनमें से 28 पात्रों को जांच में सही पाए जाने पर उनके आवेदन स्वीकृत कर दिए गए। वहीं 949 आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। लेकिन 1623 लोगों के आवेदन अभी भी लंबित पड़े हुए हैं। इसको लेकर डीएम ने 18 जनवरी को बैठक बुलाई और जल्द से जल्द लंबित पड़े आवेदनों की जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी बीडीओ के द्वारा अभी तक जंाच प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है।

सोमवार को बैठक में डीएम सभी बीडीओ को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं मंगलवार तक हर हाल में जांच पूरी करने के लिए कहा। जांच पूरी नहीं होने के दशा में प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने को लेकर निर्देशित किया गया है। वहीं बीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह का हवाला दिया है। उनका कहना है कि 13 मार्च को करहल और किशनी में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन था। ऐेसे में एक दिन में जांच को पूरा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें