फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दिखाया शूटिंग में कमाल

विज्ञापन
महिलाओं ने शूटिंग में दिखाया कमाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिला कृषि उद्योग एवं विकास प्रदर्शनी में आयोजित वार्षिक रायफल शूटिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में विधि प्रथम, पूजा यादव द्वितीय एवं वृद्ध वर्ग में वीपीएस सोलंकी प्रथम, अरुणेश गुप्ता द्वितीय रहे। पीएसी फायरिंग रेंज पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। घोषित परिणाम के अनुसार 22 बोर रायफल शूटिंग में तनवीर खां प्रथम, जयेस यादव द्वितीय, गजेंद्र सिंह चौहान तृतीय, 32 बोर रिवॉल्वर-पिस्टल शूटिंग में जयेस यादव प्रथम, गौरव यादव द्वितीय, सुनील चौहान तृतीय रहे। 12 बोर ट्रेप शूटिंग में योगेश यादव प्रथम, अनिल सिंह द्वितीय व तनवीर खां तृतीय रहे।

एयर रायफल जूनियर में अलकैया लिमरा प्रथम, शौर्य राजपूत द्वितीय एवं करन चौहान तृतीय, बालिका वर्ग में ज्योति, काजल एवं मनोरमा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे। निशानेबाजों ने अभ्यास के लिए रिवॉल्वर पिस्टल मंगाने की मांग की। उपस्थित लोगों में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, एएसपी संजय सिंह, एएसपी क्राइम ओपी सिंह के अलावा सभी पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद थे। जिला रायफल क्लब के संयुक्त सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार कौशल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें