फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 23430 वाद निस्तारित

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 23430 वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों ने 23430 वादों का निस्तारण किया। जुर्माना एवं एवार्ड राशि का लाखों रुपया भी वसूला गया है। साथ ही बैंक के 62 और बीएसएनएल विभाग से जुडे़ 43 मामले भी सुलझाए गए है।
विज्ञापन



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद न्यायाधीशों ने सुनवाई करते हुए 23430 वादो का निस्तारण किया। साथ ही जुर्माना राशि 26, 75230 और एवार्ड राशि के 87,41015 रुपये वसूल किए गए।


इसी मौके पर बैंक में रिकवरी वाले 62 मामले निपटाते हुए 20,51,588 की वसूली, नगर पालिका के 120 मामले निपटाने के बाद 8,15,213 रुपये की वसूली की गई। इसी मौके पर बीएसएनएल के 43 मामले निपटाते हुए उसके 13,9997 रुपये की वसूली हुई।
विज्ञापन


वही अगर इस अदालत में निपटाए गए वादों की संख्या पर नजर डाली जाए तो सबसे अधिक वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 756, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 ने 612, सिविल जज एफटीसी 269 और एसीजेएम सिविल जज सीनियर डिवीजन जलेसर ने 231 वादों का निस्तारण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन पवन कुमार शुक्ला और सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें