फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन संघ ने कार्य ब हष्कार ने दया धरना

विज्ञापन
भेड़ियों को तलाशते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासगंज/सहावर/पटियाली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने 11 सूत्रीय समस्याओं के लंबित होने के चलते गुरुवार को तीसरे दिन कार्य बहिष्कार धरना प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ ही धरना प्रदर्शन का समापन हो गया।

तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुंढीर ने कहा कि संग्रह अमीनों की सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने, संवर्ग का ग्रेड 5200-20200 ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 किए जाने, संवर्गीय पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ देने, संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने को संग्रह अमीन संघर्षरत हैं। हृदेश कुमार, भूदेव सिंह, जयप्रकाश, रामवीर सिंह, शीलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कृष्णकांत, नीरज कुमार पाठक, सुमंत कुमार, उमेश कुमार, रहीश अहमद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहावर में भी राजस्व संग्रह अमीनों ने तीसरे दिन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें 11 सूत्रीय मांगों को शीघ्र निस्तारित किए जाने की मांग की। इस मौके पर रमेश चंद्र, फूल सिंह, श्रीनिवास, जयप्रकाश, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र सोलंकी, संजीव कुमार, मोहर सिंह, रघुवीर सिंह, महाराज सिंह, संतोष, कबीर, नरेशचंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पटियाली में तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह सोलंकी व मंत्री बृजलाल के नेतृत्व में तहसील परिसर में अंतिम कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। इस मौके पर भूप सिंह, उमेश, रामक्रष्ण सिंह, राजेश मिश्रा, सतेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, दयाराम, ग्रीश चंद्र, ओमकार, ब्रजेश कुमार, रामपाल, विनोद कुमार कठेरिया, दयाकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें