फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में कहासुनी के बाद भिडे़ ग्रामीण, अफरातफरी

विज्ञापन
पूछताछ में जुटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बरनाहल। गांव हकीमपुर के पास भंडारा में हुए विवाद के बाद सोमवार को हकीमपुर और मुरादपुर के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स स्थिति नियंत्रण करने पहुंचा। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर के पास स्थित मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारा के सामान की खरीददारी करने के लिए गांव निवासी गोपाल बरनाहल गया था। वहां मुरादपुर निवासी डिंपल और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। सोमवार को मुरादपुर निवासी डिंपल चचेरी बहन को बाइक पर लेकर करहल जा रहा था। तभी हकीमपुर मंदिर के पास गोपाल ने साथियों के साथ मौजूद था। उसने बाइक को रुकवाने के साथ ही डिंपल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद मुरादपुर के ग्रामीण भी आ गए।

विवाद में दो गांव के ग्रामीण आमने-सामने आने से स्थिति बिगड़ गई। इस बीच सूचना मिलते ही दन्नाहार, करहल, घिरोर और सदर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को आता देख आपस में मारपीट कर दोनों गांव के लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्ष से थाने आकर शिकायत किए जाने की बात कही। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र दहिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर घटनास्थल पर मौजूद मारपीट कर रहे लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनके विरुद्ध दर्ज हुआ मामला
गांव हकीमपुर में मंदिर के पास दो गांव के ग्रामीणों में हुई मारपीट के मामले में डिंपल की ओर तहरीर दी गई। इसमें गोपाल, अमित, लला व अन्य के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं। हकीमपुर निवासी दिनेश ने डिंपल, रोहित आदि के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें