फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले चरण में शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। अब इन शिक्षकों को अग्रिम आदेश तक वेतन का भुगतान नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में एसआईटी की सूची से 77 शिक्षकों का मिलान हो चुका है। इसके अतिरिक्त 20 अन्य शिक्षकों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है। शिक्षकों से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है, लेकिन पांच दिन बाद भी एक भी शिक्षक ने अपना पक्ष नहीं रखा है। शिक्षकों द्वारा जवाब देने से कतराने से विभाग मानकर चल रहा है कि सभी शिक्षक फर्जी हैं। इन शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। ऐसे में विभाग ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई श्ुारू कर दी है। इन शिक्षकों ने नौकरी ज्वाइन करने से लेकर अब तक जो धन वेतन के तौर पर लिया है उसकी रिकवरी की जाएगी। वहीं अब विभाग ने इन सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। शिक्षकों को नवंबर माह से वेतन नहीं दिया जाएगा।

अभी और बढ़ सकते हैं शिक्षक
कासगंज। फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने के मामला सामने आने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। 2004 में बीएड कर नौकरी पाने वाले अन्य शिक्षकों के अभिलेख अभी भी खंगाले जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिह्नित शिक्षकों का वेतन आग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं।
- गीता वर्मा बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें