कासगंज के नगला सैय्यद में मिशन इंद्रधनुष के तहत एक बूथ पर बच्चे को दवा पिलाते चिकित्सक
कासगंज। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नगला सैय्यद अहरौली में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ बिड़ला अस्पताल की चिकित्सक डा. रिचा मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर एवं बच्चों को वैक्सीन पिलाकर किया।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए सघन इंद्र धनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। टीकाकरण से पोलियो, टीबी, काली खांसी, गल घोटू, निमोनिया, खसरा, हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियां से बचाव होता हैं।
उन्होंने कहा कि माता पिता बच्चों को वैक्सीन अवश्य पिलाएं। यदि बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ तो गांव की एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं प्रधान से संपर्क कर टीकाकरण करा सकते हैं।
इस दौरान गांव के बच्चों को वैक्सीन किया गया और उनका वजन लिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजवती, एएनएम पूनम प्रधान, डा. विनय सौनक, शिखा यादव, अमिता सक्सेना, सुनीता बाथम, शिवानी पांडेय, अंजली प्रधान, मुकेश कुमार मौजूद रहे।