फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के गलत ट्रैक पर जाने के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार की रात्रि को आगरा से कासगंज आ रही आगरा फोर्ट पैसेंजर प्वाइंट की गड़बड़ी के चलते डैड लाइन पर चली गई। जिससे रेल हादसा होते होते बच गया। इस रेल हादसे में रेल यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ सकती थी। डीआरएम के निर्देश पर गठित की गई जांच टीम ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीआरएम ने जांच का जिम्मा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह नेतृत्व में गठित टीम को सौंपा है। इस टीम में वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर ओएलडीएफ नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रितेश गुप्ता, मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य डीके झा हैं। जांच टीम ने डीआरएम निखिल पांडे के निर्देश मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गुरुवार को संबंधित कर्मियों, चालक, गार्ड आदि के बयान जांच टीम ने रिकॉर्ड किए। टीम तकनीकी पहलुओं की भी जांच पड़ताल करेगी। इज्जत नगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी का दोष तय नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार तक जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें