फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों व ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

ढोलना के ग्राम मोहम्मदपुर में रविवार की रात्रि को बदमाशों व ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गईं। बदमाश एक भैंस को चोरी कर ले जाने में सफल हो गए। फायरिंग की घटना से सनसनी मच गईं। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची, लेकिन कोई भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

रात्रि के समय बदमाश गांव में घुस आए। महीपाल सिंह की भैंस चोरी कर ले जाने लगे। आहट सुनकर महीपाल की आंख खुल गई। महीपाल ने ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। बदमाश भैंस को लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने भी उनका पीछा शुरु कर दिया। बदमाशों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक फायरिंग हुईं। बदमाश रात्रि के अंधेरे का लाभ लेते हुए भैंस लेकर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गईं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गईं। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। बताया गया गांव में कई और लोगों की भैंसे चोरी करने के प्रयास किए गए, लेकिन इसमें बदमाश सफल नहीं हो सके। पूर्व में भी जनपद में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। भैंस चुराने वाले बदमाशों का जनपद में आतंक हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें