फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से शुरू हुई राजगद्दी शोभायात्रा

विज्ञापन
कासगंज में राजगददी शोभायात्रा में मुख्य रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम,लक्ष्मण,व सीता के स्वरूप
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी की श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा का आयोजन सोमवार को किया गया। दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। बुधवार को राम के राज्याभिषेक का आयोजन होगा।
विज्ञापन

राज्याभिषेक शोभायात्रा का शुभारंभ सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर से किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजवीर साहू, उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने भगवान राम सहित अन्य भाईयों के स्वरूपों की आरती उतारी। बारहद्वारी हनुमान मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। भगवान राम की राज्याभिषेक शोभायात्रा में जहां दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल थीं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ ने बताया कि मंगलवार को सुबह बाराहद्वारी पर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। इसके बाद राम के राज्याभिषेक की लीला होगी। इस दौरान महामंत्री दीपक चेयरमैन, कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, बृजेंद्र सिंह गौर, राजेंद्र बौहरे, प्रखर, शिवम गुप्ता, सुरेशचंद्र वाष्र्णेय, सर्वेश दुबे, सत्यनाराया बिड़ला मौजूद रहे। सीओ शेलेंद्र लाल पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शोभायात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बाजारों में पुलिस की तैनाती की गई। यातायात पुलिस भी व्यवस्थाओं में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें