फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी के जंगल बने बदमाशों की शरण स्थली

विज्ञापन
कुमालगौनी में एक साल से नहीं हटा खेतों में पटा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। बरसात के मौसम में कटरी में बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है। बदमाश कटरी में छिपकर आपराधिक वारदात करते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। इसका प्रमुख कारण ईख, मक्का, बाजरा की फसलों द्वारा कटरी को और अधिक घना कर देना है। पूर्व के समय में बदमाशों की सक्रियता पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और पीएसी कांबिंग करते थे लेकिन अब पुलिस लापरवाह बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सोरों के नगला सेडू में रविवार रात मक्का के खेत में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से आसपास के गांव में भी लोग सतर्क हो गए। ग्रामीणों की घेराबंदी के बावजूद बदमाश कटरी में खड़ी फसलों का फायदा लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस भी पहुंची, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

इधर , सिढ़पुरा के गांव देहली बुजुर्ग में भी आधा दर्जन घरों में बदमाशों ने लूटपाट की और आसानी से फरार हो गए। दहशत में ग्रामीण रात को पहरा दे रहे हैं। नगला डामर में भी शिक्षक की हत्या के बाद लूटपाट की गई और बदमाश कटरी से फरार हो गए। इनमें से अधिकांश का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में ईख, मक्का, बाजारा की फसलें हैं और कटरी में कांस की बड़ी-बड़ी घास। ऐसे में बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस कांबिंग अभियान नहीं चला रही है। इससे कटरी के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस की गश्त निरंतर जारी है। यूपी 100 की गाड़ियां भी कटरी सहित सभी इलाकों में सक्रिय हैं। जिले में गिरोह की सक्रियता नहीं है। हालांकि कांबिंग कराने के लिए अलीगढ़ से पीएसी की मांग की जा रही है। शीघ्र जिले में संयुक्त कांबिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह,एसपी कासगंज



कासगंज जिले के कटरी इलाके में लूट की बड़ी वारदातें
22 जुलाई को गंजडुंडवारा के रानी डामर में शिक्षक की हत्या कर लाखों की लूट
23 जुलाई को पटियाली के ताजपुर तिगरा में परिवार को बंधक बनाकर की लूूट
24 जुलाई को पटियाली के डोडपुर में तीन घरों में लाखों की चोरी की वारदात
25 जुलाई को गंजडुंडवारा में चिकित्सक के घर हुई लाखों की डकैती
26 जुलाई दरियावगंज के गांव झाऊझोर में कई घरों में चोरी की वारदात
19 अगस्त अगस्त को दहेली बुजुर्ग में छह घरों में लूट कर ग्रामीण को गोली मारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें