फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी लॉगिन पर हैकर्स का कब्जा

विज्ञापन
email, hackers
विज्ञापन
एटा। जिले के दर्जनों व्यापारियों के जीएसटी लॉगिन हैक हो गए हैं। तकनीकी गड़बड़ी के चलते व्यापारियों के पासवर्ड और ओटीपी एक विशेष नंबर पर जनरेट हो रहे हैं। इसके चलते व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने में परेशानी हो रही है। व्यापारी विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

दरअसल, जीएसटी में पंजीकरण कराने पर व्यापारियों को जीएसटी आईडी और पासवर्ड मिलता है। आईडी से लागिन करते ही पोर्टल ओटीपी जारी करता है, मगर जिले में दो दर्जन व्यापारियों के लॉगिन अकाउंट हैक हो गए हैं। लॉगिन करते ही जनरेट होने वाले ओटीपी रजिस्टर्ड नंबर की जगह एक विशेष नंबर पर भेजे जा रहे हैं। इसके चलते व्यापारियों को लॉगिन में दिक्कत हो रही है। रिटर्न दाखिल नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। विशेष मोबाइल नंबर पर फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ या पहुंच से बाहर होने का जबाव मिलता है। व्यापारी ईशान जैन ने कहा उनके लॉगिन का ओटीपी 807738431 नंबर पर भेजा जा रहा है। इसके चलते पोर्टल पर लॉगिन करने में दिक्कत हो रही है। व्यापारी अनुज के साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या आ रही है। नोडल अधिकारी जीएसटी जितेंद्र कुमार ने कहा मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है, तो व्यापारी शिकायत दर्ज कराएं। उनके लॉगिन पर मोबाइल नंबर बदलने के साथ ही मोबाइल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आज अंतिम मौका
जीएसटी को लेकर तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहे व्यापारियों के लिए आज अंतिम मौका है। नोडल अधिकारी ने बताया कि व्यापारी मंगलवार तक तकनीकी समस्याओं को विभाग को दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें