फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खंडपीठ स्थापना को अधिवक्ताओं का आंदोलन

विज्ञापन
high court
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ आगरा में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को कामकाज ठप रखा। न्यायालय प्रांगण से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते न्यायालय में आने वाले मुवक्किलों को भी बैरंग लौटने को विवश होना पड़ा। आगरा में खंडपीठ की स्थापना के लिए अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के महासचिव नाहर सिंह यादव प्रभात कुमार, आशीष यादव के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ता न्यायालय प्रांगण में ही एकत्रित हुए। न्यायालय से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए सीधे दीवानी चौराहा, हाईवे होते हुए जिला मुख्यालय के गेट से डीएम के कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिवक्ता वी वांट खंडपीठ, जसवंत सिंह आयोग की सिफारिश को लागू करो के नारे लगाए जा रहे थे। डीएम नेहा शर्मा के नहीं मिलने पर एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र सिंह को घेरा। महासचिव नाहर सिंह ने ज्ञापन को पढ़कर सुनाने के साथ ही उसे महामहिम राष्ट्रपति को भेजने की बात कही। एडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह ज्ञापन सीधे ही महामहिम को भिजवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें