पटियाली (कासगंज)।
सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक देखा। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रेमी युवक को पकड़ कर उसके बाल मुड़वा दिए। आसपास के क्षेत्रों में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
महिला का पति मजदूरी करने हरिद्वार गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी व दो वर्ष का पुत्र रह गया। मौके का फायदा उठाते हुए महिला ने अपने प्रेमी को बुला लिया। दोनों को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालात में देख लिया। ग्रामीणों ने घर में घुसकर युवक को दबोच लिया और उसके बाल मुड़वाकर गांव में घुमाया। महिला के बालों पर भी कैंची चला दी। मामले की जानकारी उसके पति को दी गई। सूचना पर पति गांव में पहुंच गया। पति के आ जाने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत के बाद मामले को रफा-दफा करने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने युवक को सख्त हिदायत दी। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद मामला रफा-दफा हो गया है। कोई पक्ष कार्रवाई नही करना चाहता।