फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज की संख्या 400 से कम

Tue, 08 Feb 2022 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 400 से नीचे आ गई है। हर दिन नए मरीज से ज्यादा सही होने वालों की संख्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लिए राहत की खबर है। चुनावी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले हैं। 69 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिससे मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या अब 393 रह गई है।  जिलाधिकारी का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग कोविड व्यवहार का पालन करें। मास्क, उचित दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 23.75 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 35698 संक्रमित मिले। 34850 मरीज ठीक हो गए। 464 की मौत हो गई। उधर, शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने के लिए अब सभी के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। व्यक्ति कोई भी पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकता है। अभी तक 15 से 18 साल की उम्र तक के किशोरों के लिए यह सुविधा दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें