फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में यमुना नदी में छोड़ीं 2 लाख मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। रिवर रैंचिंग को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को बटेश्वर में यमुना नदी में 80 से 100 मिमी. साइज की दो लाख छोटी मछलियां छोड़ी गई हैं। रोहू, कतला और नैन प्रजाति की मछलियां छोड़े जाने से मत्स्य की संख्या बढ़ेगी, जिससे रोजगार बढ़ेंगे और मछुआरों की आय में वृद्धि होगी। बटेश्वर के अटल संकुल केंद्र में विश्व मात्स्यिकी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने मत्स्य विभाग से मत्स्य पालकों के लिए सोलर लाइट, सामुदायिक केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने के साथ सरकारी लाभ के लिए मछुआरों का तत्काल पंजीकरण करने के निर्देश दिए। विशेषज्ञ डॉ. एनएन पांडे ने रिवर रैचिंग की जानकारी देते हुए मछुआरों को मत्स्य पालन की नई तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि खारे पानी में भी मछलियां पाली जा सकती हैं। खारे पानी में पाली जाने वाली मछलियों एवं उनसे होने वाली आय के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में 25 मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बटेश्वर के तुलसी घाट पर दो लाख छोटी मछलियां प्रवाहित की गई। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य डॉ. हरेन्द्र प्रसाद, श्रीकिशन शर्मा, मुन्ना लंबर, कृष्णपाल सिंह, सतेंद्र बरुआ, रविन्द्र बघेल, शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें