फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूध विक्रेता को पीटने पर 9 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। गांव नानपुर निवासी कृष्णवीर दूध बेचकर अपने घर लौट रहा था। उसका आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उसके पड़ोसी महेश पुत्र अमर सिंह, ओमशरण पुत्र अमर सिंह, वीरेंद्र पुत्र अमर सिंह, गजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह, गणेशा पुत्र अमर सिंह, अमर सिंह पुत्र लायक सिंह, महताब सिंह पुत्र लायक सिंह तथा महेश के दो साले खलुआ निवासी दो लोगों ने उसे देखकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कृष्णवीर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। धारदार हथियार से भी मारा गया, जिससे उसकी आंख और कान में चोटें आईं। चीख सुनकर उसका भाई वीरेंद्र मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे एकांत में मिलकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें