फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाम दर्ज कराने के लिए 6 घंटे में जमा हुए 19734 फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में शनिवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 19734 फॉर्म भरे गए। शनिवार को करीब 20 हजार से अधिक लोग नोटिस की सुनवाई के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


एसआईआर के बाद जिले में 8.34 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। 3.25 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनका ब्योरा वर्ष 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा है। ऐसे मतदाताओं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार 3.25 लाख में 2.97 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हो चुके हैं। इनमें 70 हजार मतदाताओं ने नोटिस के जवाब में साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। करीब 2.27 लाख मतदाताओं ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान का कहना है कि 26 फरवरी तक नोटिस का जवाब दिया जा सकता है। 6 फरवरी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म भरे जाएंगे।
शनिवार को सभी बूथों पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) उपस्थित हुए। सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 19734 फॉर्म-6 जमा हुए हैं। नाम, पता में संशोधन के लिए 1650 लोगों ने फॉर्म-7 और नाम हटाने के लिए 1816 लोगों ने फॉर्म-8 भरा है। 1 जनवरी 2026 को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है, वह भी नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके अलावा एसआईआर के दौरान मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित दर्शाए मतदाताओं के लिए भी सूची में शामिल होने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें