फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर खेलते बच्चे नाले में गिरे, युवक ने बचाई जान

Sun, 01 Feb 2026 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
खुले नाले में गिरने वाले बच्चे। संवाद
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा के कबीर कुंज में शनिवार को घर के बाहर खेल रहे छह और पांच वर्षीय बच्चे पांच फीट गहरे खुले नाले में गिर गए। समय रहते उन्हें पड़ोसी ने बचा लिया। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से नालों को ढकने की मांग की है।
विज्ञापन

रोडवेज काॅलोनी निवासी रिजवान का बेटा फरमान और बेटी नेहा घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते समय नेहा का अचानक पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे बने गहरे नाले में गिर गई। बेटे फरमान ने मदद के लिए प्रयास किया लेकिन बचाने के दौरान वह भी नाले में गिर गया। दोनों की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। बच्चों को बचाने के लिए पड़ोसी कासिम नाले में कूद गया। उसने दोनों बच्चों को एक-एक कर डूबने से बचा लिया। इसके बाद रिजवान व अन्य लोग बच्चों को पास के अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए तत्काल नाला ढकने की मांग नगर निगम से की है। डॉ आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि सोमवार को वह स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम जाकर थाली बजाकर प्रदर्शन करेंगे।
मांग पर नहीं हो रही सुनवाई
क्षेत्रीय नागरिक भगवान दास प्रजापति ने बताया कि नाले में बच्चों के गिरने की सूचना मिली थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन निगम को तत्काल नालों को ढकवाने का काम शुरू कराना चाहिए। पार्षद विमलेश प्रजापति ने कई बार नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखकर मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें