फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले 159 से अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा

विज्ञापन
sad teacher
विज्ञापन
एटा। सरकारी कार्यालयों से बिना कारण गैरहाजिर रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने आठ जनवरी को कराई गई कलक्ट्रेट समेत तहसील और ब्लॉक समेत 42 कार्यालयों में गायब मिले अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन काटने अलावा सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, डीएम आईपी पांडेय को लगातार अधिकारी और कर्मचारियों के दफ्तरों से गायब रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर डीएम ने तहसील स्तर पर एसडीएम और जिला स्तर पर एडीएम समेत तमाम अधिकारियों से कार्यालयों में आठ जनवरी को गोपनीय जांच कराई। जिसमें 159 से अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन अधिकारी और कर्मचारियों के गैरहाजिर होने की कोई जानकारी भी नहीं मिली। इ
इन विभागों में मिले गैरहाजिर
आबकारी अधिकारी समेत दो लोग, जिला प्रोबेशन कार्यालय में दो कर्मचारी, कोषागार में सहायक कोषाधिकारी समेत आठ, श्रम प्रवर्तन में तीन, पीआईयू में एक, जिला कृषि कार्यालय में दो, डीएसटीओ में चार, डीपीओ में दो, लघु सिंचाई में दो, डीपीआरओ मेें एक, पीआरडी में एक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ, बीएसए में 12, डीआईओएस समेत 15, जिला परियोजना अधिकारी माध्यमिक शिक्षा में दो, उद्यान विभाग में दो, नगर पालिका एटा 15, उपनिदेशक कृषि में 12, उप संभागीय कृषि प्रसार में तीन, भूमि संरक्षण में चार, भूमि संरक्षण सिंचाई में पांच, जिला पंचायत में आठ, डीएसओ में तीन, जिला सूचना विभाग में एक, जल निगम में तीन, सेवायोजन में एक, ब्लॉक जलेसर में पांच, पीएचसी जलेसर 10, ब्लॉक अलीगंज में 24, नगर पालिका अलीगंज में दो, तहसील अलीगंज में तीन, तहसील जलेसर में एक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण में मिला ताला
जांच के दौरान कलक्टे्रट स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में साढ़े 10 बजे तक ताला लटका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें